लखीसराय, अगस्त 18 -- Lakhisarai News: चानन। निज प्रतिनिधि। देश के नौनिहालों का भविष्य जर्जर सामुदायिक भवन रामपुर मुसहरी में खतरे के बीच तराशा जा रहा है। वह भी इस स्थिति में जब सरकार शिक्षा पर पानी की तरह धन बहा रही है। ऐसा नहीं है कि स्कूल भवन निर्माण को लेकर स्कूल प्रधान व ग्रामीणों द्वारा पहल नहीं किया गया हो, लेकिन षिक्षा विभाग के हुक्मरानों की वजह से अब तक स्कूल भवन का निर्माण संभव नहीं हो सका है। स्थापना काल से ही नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रामपुर मुसहरी का हाल बेहाल है। स्कूल का अपना भवन नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। असुरक्षित एवं जर्जर सामुदायिक भवन में पढ़ने से बच्चों का ध्यान भटकता है, मौसम की मार से स्वास्थ्य खराब होता है और बुनियादी सुविधाएं नहीं रहने से षिक्षिकाओं को भी फजिहत का सामना करना पड़ता है।

55 बच्चो...