लखीसराय, अक्टूबर 23 -- जल निकासी की समस्या से जूझता रामनगर Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। खुटूकपार पंचायत के रामनगर गांव में जल निकासी की समस्या लोगों के लिए नासूर बन गई है। हल्की बारिश में यहां सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो जाता है। सड़क पर पानी जमा रहने से हर तबके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा नहीं है की पंचायत मुखिया द्वारा विकास कार्य को तवज्जों नहीं दिया गया, बावजूद जल निकासी की समस्या गंभीर बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा रहने से गांव के गलियों की स्थिति नारकीय बनी रहती है। ये गांव वार्ड नं.14 में स्थित है। यहां गांव के अंदर मुख्य सड़क पर पीसीसी कार्य हुआ है। लेकिन जल निकासी की कोई बेहतर सुविधा नहीं है। यही वजह है कि हल्की बारिष होने पर सड़क पर पानी जमा हो जाता है। ग्रामीण बालेश्वर यादव, राजेश कुमार, आनंदी यादव, विनोद...