Lakhisarai News: रामगढ़ चौक में सघन अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध शराब को किया नष्ट
लखीसराय, जुलाई 10 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ चौक थाना पुलिस एवं ए.एल.टी.एफ. की संयुक्त टीम ने रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, कच्चे माल तथा अन्य उपकरणों को भी नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर शराब बनाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.