लखीसराय, जुलाई 25 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में शुक्रवार को मामूली विवाद में युवक को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान स्थानीय निवासी रामजी सिंह के 28 वर्ष से पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई। पीड़ित ने मारपीट का आरोप स्थानीय ग्रामीण पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। यह भी पढ़ें- छोटी कवैया में युवक को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...