Lakhisarai News: रात भर वाहनों के शोर से परेशान हो रहे शहरवासी
लखीसराय, सितम्बर 9 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर में रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बाजार की संकरी सड़कों से देर रात तक तेज रफ्तार में ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों के गुजरने के कारण जहां सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, वहीं वाहनों के हॉर्न और इंजन के शोर से आसपास रहने वाले लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि रात के समय स्टेशन जाने वाले यात्रियों को विद्यापीठ चौक से लखीसराय रेलवे स्टेशन पहुंचने में भी काफी समय लग रहा है।
शहन में नहीं है वन-वे ट्रैफिक शहर में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू होने के बावजूद इसका पालन प्रभावी तरीके से नहीं हो पा रहा है। पूरी रात वाहन चालक विद्यापीठ चौक से जमुई मोड़ की ओर तो जमुई मोड़ से वाहन विद्यापीठ चौक की ओर धडल्ले से चल रहा है। बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.