लखीसराय, अक्टूबर 1 -- Lakhisarai News: हलसी, एक संवाददाता। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी रविन्द्र प्रसाद सिन्हा के राइस मिल सह गोदाम में चोरों ने पहले दरवाजा तोड़कर करीब डेढ़ से दो लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। चोरी की घटना का आवेदन थाना में देने के अगले ही दिन चोरों ने उसी मिल को फिर निशाना बनाया।

ग्रामीणों की सक्रियता हालांकि इस बार ग्रामीणों की सक्रियता से एक चोर पकड़ा गया, जिसे रामगढ़ चौक पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ चौक अंतर्गत शिवनगर रोड स्थित आदित्या ट्रेडर्स राइस मिल में करीब तीन दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने गोदाम का दरवाजा तोड़कर चोरी की थी। मिल संचालक को इसकी जानकारी 29 सितंबर की दोपहर मिल पहुंचने पर हुई। उन्होंने गोदाम में जाकर सामान की जांच की तो कई मोटर, मोटर स्टार्टर, मेन लाइन...