लखीसराय, जुलाई 23 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रतनूपुर गांव में बुधवार को युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान रतनूपुर गांव निवासी विवेकानंद सिंह के 29 वर्षीय पुत्र केशव राज के रूप में हुई। पीड़ित ने मारपीट का आरोप पड़ोसी ग्रामीण पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। हालांकि मारपीट का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...