Lakhisarai News: युवक को पीटकर घायल किया
लखीसराय, जुलाई 31 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में गुरुवार को मामूली विवाद में युवक को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहचान वृंदावन गांव निवासी विनो यादव के 25 वर्षीय पुत्र जीतो यादव के रूप में हुई। पीड़ित ने मारपीट का आरोप स्थानीय पड़ोसी ग्रामीण पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। स्थिति सामान्य बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: तेतरिया गांव में ग्रामीण को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.