Lakhisarai News: मौसम बना अनुकूल, बारिश से धान की खेती को मिली संजीवनी, स्टेशन पर यात्री हुए परेशान
लखीसराय, जुलाई 7 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। लगातार हो रही वर्षा और आसमान में छाए बादलों से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को भी सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा और शाम करीब छह बजे एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने जहां किसानों के लिए राहत और उम्मीद की नई किरण जगाई, वहीं लखीसराय रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त शेड नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। धान की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। पिछले कई दिनों से किसान धान का बिचड़ा तैयार करने के लिए पर्याप्त पानी का इंतजार कर रहे थे। रविवार से शुरू हुई बारिश ने उनकी इस आवश्यकता को पूरा कर दिया। खेतों में नमी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.