Lakhisarai News: मेदनीचौकी पुलिस ने एक कट्टा व चार खोखा किया बरामद
लखीसराय, अगस्त 1 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार की अगुवाई में गठित पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल की टीम ने शुक्रवार को एक कट्टा तथा चार खोखा बरामद किया है। एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। इस थाना क्षेत्र के खावा चंद्रटोला निवासी ग्रामीण स्व. जितन महतो के पुत्र कर्मवीर के घर के बगल वाले रास्ते के चारदिवारी पर एक कट्टा एवं चार खोखा बरामद किया गया। अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दल में पुलिस अवर निरीक्षक नीतू भारती , शिवशंकर मंडल , सअनि सच्चिदा कुमार तथा थाना के रिजर्व गार्ड मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: ाीन कट्टा व तीन कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार यह भी पढ़ें- B...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.