Lakhisarai News: मेंटेनेंस कार्य को लेकर रेलवे फीडर की बिजली चार घंटे रहेगी बाधित
लखीसराय, अगस्त 20 -- Lakhisarai News: लखीसराय। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य को लेकर गुरुवार को शहर के चितरंजन रोड से रेलवे स्टेशन तक और महावीर स्थान क्षेत्र में रेलवे फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्यपालक अभियंता सुमित सौरव ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य पूरा कर लें। विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि इसके बाद बिजली आपूर्ति सामान्य की जा सके। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.