Lakhisarai News: मुसलाधार बारिश से खेतों में लौटी हरियाली, धान की फसल को मिला जीवनदान
लखीसराय, अगस्त 5 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। बुधवार की शाम करीब छह बजे हुई मुसलाधार बारिश ने जिले के किसानों के चेहरों पर लंबे समय बाद राहत की मुस्कान ला दी। पिछले कई दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल सूखने लगी थी और किसान मोटर के सहारे खेतों की सिंचाई करने को मजबूर थे। ऐसे में अचानक हुई तेज बारिश ने खेतों में नई जान फूंक दी। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: 10 दिन बाद झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की फसलों को मिली संजीवनी किसानों की उम्मीदें लगातर पड़ रही गर्मी और कमजोर मानसून के कारण जिले के अधिकांश क्षेत्रों में धान की रोपनी के बाद फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। इससे पौधों के सूखने की आशंका बढ़ गई थी। बुधवार शाम कुछ समय तक हुई जोरदार बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे धान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.