Lakhisarai News: मिल्की-अभयपुर पथ जलमग्न, हर साल बह जाता करोड़ों का विकास
लखीसराय, सितम्बर 7 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। मेदनी चौकी एन एच 80 सड़क से अभयपुर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली एकमात्र मिल्की-अभयपुर पथ इन दिनों बाढ़ के पानी में जलमग्न है। सड़क पर कई जगह पानी जमा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। पानी की गहराई देखकर अनजान राहगीर रास्ते से लौटने को मजबूर हैं। वहीं टाल क्षेत्र में लबालब पानी भरे रहने से ग्रामीणों को आशंका है कि पानी के दबाव से सड़क कई जगह कट सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपए की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाता है, लेकिन हर साल बाढ़ आते ही सड़क की स्थिति जर्जर हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की ऊंचाई आसपास बने पुल के बराबर नहीं की गई है। यदि सड़क को पुल के लेवल तक ऊंचा किया गया होता तो बाढ़ का पानी सड़क को इतना नुकसान नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.