लखीसराय, नवम्बर 3 -- बच्चों ने मिट्टी से बनाए 51 दीपक Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। मिट्टी के छोटे-छोटे पिंडों को कल्पनाशील हाथों ने जब आकार देना शुरू किया तो उनसे दीपक, गणेश प्रतिमा और खिलौने जैसे सुंदर आकार उभरने लगे। अवसर था प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में आयोजित रचनात्मक गतिविधि का, जहां नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और सृजनशीलता का परिचय दिया। मंगलवार को विद्यालय की बाल संसद के तत्वावधान में आयोजित इस गतिविधि में कक्षा एक एवं दो के बच्चों ने मिट्टी से 51 दीपकों का निर्माण किया। इसके साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमा, मिट्टी के खिलौने और अन्य उपयोगी बर्तन भी तैयार किए। शिक्षिका शशि कुमारी एवं मुन्नी कुमारी के मार्गदर्शन में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस रचनात्मक कार्य में भाग लिया। प्रधान शिक...