लखीसराय, सितम्बर 26 -- Lakhisarai News: कजरा। कजरा थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में अरमा गांव निवासी शिवा कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार शिवा कुमार, ईश्वर बिंद उर्फ सरदेव बिंद का पुत्र बताया गया है। पुलिस के अनुसार, मारपीट से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की पुष्टि कजरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...