लखीसराय, अगस्त 11 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। मानसून की बेरूखी और सावन माह में अब तक पर्याप्त बारिश नहीं होने से सूखे के काले बादल मंडरा रहे हैं। पंप सेट के सहारे किसी तरह पौधों को जिंदा रखने की कोशिश की जा रही है। बरसाती नदी होने के कारण कुंदर बराज में भी पर्याप्त नहीं स्टॉक नहीं है, जिस वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है, और कृषि विभाग भी वैकल्पिक फसल योजना की तैयारी शुरू कर दी है। चानन इलाकों में अब तक पच्चास फीसदी भी रोपनी कायदे से नहीं हुआ है। अच्छी बारिश नहीं होने से खेत सूखे पड़े हैं, और खरीफ फसलों की खेती भी प्रभावित हो रही है। जिन किसानों ने बड़ी उम्मीद के साथ धान का बिचड़ा तैयार किया है, वह भी पानी के अभाव में सूखने लगा है। यदि अलगे कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो इस वर्ष धान की खेती पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। च...