Lakhisarai News: मानसून की बेरुखी से लखीसराय में धान की खेती पर संकट, सूख रहे बिचड़े और बढ़ी किसानों की चिंता
लखीसराय, जुलाई 14 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जुलाई का आधा महीना बीतने को है, लेकिन लखीसराय जिले में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश होने से खरीफ खेती पर संकट गहराता जा रहा है। जिले के खेतों में धान की रोपनी का समय चल रहा है, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण किसान अपने बिचड़ों (धान की नर्सरी) को बचाने के लिए निजी पटवन का सहारा लेने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर बिचड़े सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो जिले में धान उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता है। लखीसराय को धान उत्पादन वाले प्रमुख जिलों में माना जाता है। हर वर्ष जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह तक अधिकांश क्षेत्रों में रोपनी का कार्य तेज गति से शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार मानसून की बेरुखी ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.