Lakhisarai News: मां स्कंदमाता की आराधना से गूंजे दुर्गा मंदिर, भक्तिमय हुआ शहर
लखीसराय, अक्टूबर 15 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में मां भगवती के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। खासकर महिलाओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में उमड़ती रही। इस दौरान मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। नवरात्र के पांचवें दिन मंदिरों में आचार्यों की ओर से दुर्गा सप्तशती का पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ मां के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिरों में बज रहे भक्ति गीतों और मां दुर्गा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.