Lakhisarai News: मां का दूध शिशु के लिए प्राकृतिक टीका, छह माह तक सिर्फ स्तनपान जरूरी
लखीसराय, अक्टूबर 23 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिशु स्वास्थ्य में सुधार और बाल मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में स्तनपान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गर्भवती और धात्री महिलाओं को मां के दूध के महत्व और स्तनपान की सही तकनीक की जानकारी दी जा रही है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम पोषण है। यह प्राकृतिक टीके की तरह काम करता है और नवजात को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है। उन्होंने बताया कि जन्म के तुरंत बाद नवजात को मां का पहला गाढ़ा पीला दूध यानी कोलोस्ट्रम जरूर पिलाना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीबॉडी होती हैं, जो शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं। इससे दस्त, निमोनिया और अन्य संक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.