लखीसराय, अक्टूबर 16 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर सहित जिलेभर में दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायिनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शहर की बड़ी दुर्गा मंदिर छोटी दुर्गा मंदिर पंजाबी मोहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर काली मंदिर भारतीय स्टेट बैंक नया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर बाजार समिति स्थित दुर्गा मंदिर गोपाल भंडार गली स्थित दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार शिव दुर्गा मंदिर और विद्यापीठ चौक का स्थित महावीर दुर्गा मंदिर में। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। वहीं, संध्या बेला में आचार्यों और यजमानों द्वारा बेल पूजा के लिए निमंत्रण दिया गया। आचार्य लव कुश पांडे ने बताया कि संध्या में ही बेल भरनी को लेकर ...