लखीसराय, अगस्त 9 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। भलूई पंचायत के महुलिया गांव में बसे करीब डेढ़ हजार लोगों को बरसात के दिनों में घुटने भर पानी से आना-जाना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारे मिट्टी जमा रहने से सड़क पर हमेशा पानी जमा रहता है। सड़क पर पानी जमा रहने से बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है। इससे रोजमर्रा की आवाजाही बाधित होती है और समय पर पहुंचना कठिन हो जाता है। गंदे व रूके हुए पानी से मच्छर पैदा होते हैं। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियां फैलने की आषंका बढ़ गई है। जागरूकता के अभाव में लोग अपने घर का पानी को सड़क पर ही बहा रहे है। वहीं कुछ लोग नाली नहीं होने की बात कहते हुए मजबूरी में सड़क पर पानी बहाने की बात कह रहे है। यहां से गुजरते समय कई बार लोगों के कपड़े भी खराब हो जाते है। सड़क के दोनों साइड सरकारी जमी...