Lakhisarai News: महिलाओं को जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजने का निर्देश
लखीसराय, सितम्बर 5 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को विभिन्न उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर भेजने का निर्देश दिया गया है। इन उपकेन्द्रों पर एनसीडी, एनीमिया मुक्त भारत अभियान के लिए लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। बीसीएम राजेश प्रमाणिक के द्वारा इस आशय की जानकारी आशा कार्यकर्ताओं को दी गई है। महिलाओं में खून की कमी एनीमिया की गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। अधिक से अधिक लाभार्थी भेजने का निर्देश दिया गया है। वहीं फेसिलिटेटरों को 11 बजे दिन में एनसीडी और एएमबी कैम्प का फोटो भी भेजने के लिए कहा गया है। माइक्रो प्लान के आधार पर अपने भ्रमण कार्यक्रम को तैयार करने का भी निर्देश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.