लखीसराय, जुलाई 12 -- Lakhisarai News: सूर्यग़ढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदनपुरा पंचायत के मानो गांव में कुछ लोगों के द्वारा घोड़े , भैंस आदि मवेशियों के खुला छोड़ देने पर फसल को नुकसान पहुंचने की शिकायत किसानों ने की है। गांव के उमेश सिंह, प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह, कन्हैया सिंह, प्रशांत कुमार आदि ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मवेशियों के खुले रूप में चरने तथा फसल बर्बाद करने को लेकर रोकने की गुहार लगाई है। खासकर धान के बिचड़े को मवेशी हानि पहुंचा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...