Lakhisarai News: मनसिंघा पइन की सफाई न होने से सड़कों और घरों में घुसा गंदा पानी, विधायक आवास पहुंचीं महिलाएं
लखीसराय, सितम्बर 12 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में मानसून से पूर्व की जाने वाली तैयारियों और जल निकासी के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। मुख्य रूप से मनसिंघा पइन की समय पर साफ सफाई न होने के कारण शहर के कई हिस्सों में नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। वार्ड संख्या 24 और 28 स्थित ऐतिहासिक अष्टघटी मंदिर के समीप नाले का काला व बदबूदार पानी सड़कों पर उफान मार रहा है। मंदिर परिसर के मुख्य मार्ग पर गंदे पानी का भराव होने से न केवल स्थानीय नागरिकों और राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है बल्कि मंदिर में पूजा अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें भी बेहद बढ़ गई हैं। आस्था के केंद्र के समीप जमा यह दूषित पानी नगर परिषद के दावों का मुंह चिढ़ा रहा है।
दर्जनों वार्डों में घुसा बारिश और नाले का पानी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.