लखीसराय, जुलाई 23 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। प्रखंड का हृदयस्थल कहलाने वाले मननपुर मार्केट में अगर आप हैं, तो सर्तक रहे, यहां आपको खोजने पर भी कहीं सार्वजनिक शौचालय नहीं दिखाई देगा। लोहिया स्वच्छता अभियान की सारी योजना यहां कागजों में सिमट कर रह गई है। दस पंचायत के प्रमुख हाट बजार रहने के बाद भी कहीं सार्वजनिक शौचालय का निर्माण अब तक नहीं हो सका है। इन परिस्थितियों में मार्केट आई महिलाओं को अक्सर शर्मिदा होना पड़ता है। इटौन पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले मननपुर मार्केट में कहीं भी महिलाओं के लिए शौचालय या यूरिनल की व्यवस्था नहीं है। जबकि यहां महिलाएं अधिक संख्या में बाजार करने आती है। पर्व त्योहार व लग्न के समय में यहां भीड़ दुगनी तिगुनी हो जाती है। ऐसे में अगर मार्केटिंग करने के दौरान अचानक शौचालय जाने की नौबत आती है, तो महिलाओं को...