लखीसराय, अक्टूबर 6 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी कोसी स्नातक चुनाव की प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने विभिन्न मतदान केंद्रों के साथ प्रखंड कार्यालय स्थित बूथ का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- कोशी स्नातक निर्वाचन के लिए 15 माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिया प्रशिक्षणमतदान केंद्रों की जांच इस दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और चुनावी व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह देखा कि मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट के बैठने की व्यवस्था कहां होगी, मतदान कर्मियों के लिए स्थान निर्धारित है या नहीं और मतदान के दौरान ईवीएम सहित अन्य चुनाव सामग्री कह...