Lakhisarai News: भू माफिया के शिकंजे में गुहिया पोखर, 55 डिसमिल की जमीन सिमटकर बची 15 डिसमिल,
लखीसराय, अगस्त 30 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। पोखर बचाओ नहीं तो आने वाली पीढ़ियां पानी की एक एक बूंद को तरस जाएंगी। लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 के स्थानीय निवासियों की यह चेतावनी महज एक गुहार नहीं बल्कि भू माफियाओं के तंत्र के खिलाफ उपजता जन आक्रोश है। वार्ड 26 स्थित ऐतिहासिक और सार्वजनिक जलस्रोत गुहिया पोखर जिसका खाता संख्या 124, खसरा संख्या 991 तथा खाता संख्या 260 पर इन दिनों भू माफियाओं और स्थानीय दबंगों के कब्जे का खेल चरम पर है। कभी पूरे इलाके के जलसंचयन और जलस्तर का मुख्य आधार रहा यह विशाल पोखर अब दम तोड़ता नजर आ रहा है। कागजी और भू-अभिलेखीय आंकड़ों के अनुसार इस पोखर का क्षेत्रफल 55 डिसमिल हुआ करता था। लेकिन दबंगों और भू माफियाओं के अनवरत अतिक्रमण के कारण अब यह सिमटकर महज 15 डिसमिल रह गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.