लखीसराय, जुलाई 17 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिसं। शहर के इंग्लिश मोहल्ला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंग्लिश मोहल्ला निवासी माधुरी लाल खत्री के 35 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार का किसी जमीन को लेकर दूसरे पक्ष से पुराना विवाद चल रहा था। गुरुवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों और मारपीट में बदल गई। इस घटना में गौतम कुमार को गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल गौतम को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: भूमि विवाद में दो पक्षों ...