लखीसराय, सितम्बर 12 -- Lakhisarai News: बड़हिया,निज प्रतिनिधि। नगर के वार्ड संख्या 15 स्थित श्री राणी सती मंदिर में गुरुवार की देर शाम राणी सती दादीजी का भदवा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जबकि फूलों से सजा दादीजी का मनमोहक दरबार श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भदवा महोत्सव में गूंजे दादी के भजन, देर रात तक झूमे श्रद्धालुमहिलाओं और पुरुषों की भागीदारी महोत्सव के दौरान अखंड ज्योत प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक राजीव रंजन ने दादीजी के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते-गाते रहे। दादी की रसोई में तैयार प्रस...