Lakhisarai News: बेलभरनी जुलूस को लेकर तैयारियां पूरी, आज झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुति से सजेगी लखीसराय की सड़कें
लखीसराय, अक्टूबर 16 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को लेकर लखीसराय शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। शनिवार को बेलभरनी जुलूस को लेकर शहर के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर की श्री संयुक्त दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला जाएगा। समिति के सचिव मनोज कुमार की देखरेख में आयोजित होने वाले इस जुलूस में एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। वहीं, पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा मंदिर की ओर से भी जुलूस को भव्य बनाने के लिए कई कलाकारों को बुलाया गया है। कलाकार अपनी नृत्य कला और विभिन्न प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे। जुलूस में शामिल होने वाली झांकियों को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजकों की ओर से इसकी तैयारी पूरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.