Lakhisarai News: बीमारी से दामाद की मौत के बाद महिला को डायन बताकर मारपीट
लखीसराय, जुलाई 19 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 21वीं सदी में भी अंधविश्वास की जड़ समाज में कितनी गहरी है, इसका ताजा उदाहरण शनिवार को कजरा थाना के चंपानगर गांव में देखने को मिला। जानकारी के अनुसार बीमारी से दामाद की मौत के बाद एक महिला को डायन बताकर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही सगे संबंधियों पर मारपीट करने और बाल नोचने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व बीमारी के कारण आरोपी के दामाद की मौत हो गई थी। इसके बाद रिश्ते में पति का बड़ा भाई यानी जेठ मौत के लिए पीड़िता को जिम्मेदार ठहरा कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या मामले में जीजा-साला गिरफ्तारअंधविश्वास के परिणाम पीड़िता ने बताया कि अंधविश्वास के कारण उसे डायन बताकर अपमानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.