लखीसराय, अगस्त 19 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के 16 नंबर वार्ड के पुरानी बाजार सूर्यपुरा के बाढ़ सुरक्षा तटबंध के पास आयोजित बिहुला विषहरी पूजा स्थल पर मेला लग रहा है। श्रद्धालुओं के द्वारा बिहुला विषहरी, बाला लखेन्द्र, मनसा देवी, चंदू सौदागर आदि की प्रतिमा का दर्शन किया जा रहा है। प्रतिमा स्थल के आगे विभिन्न तरह के मनोरंजन और तमाशा दिखाने वाले आए हुए हैं। लोग मेले का आनंद उठा रहे हैं। एक युवक युवराज कुमार ने बताया कि सजावट की अच्छी व्यवस्था की गई है। विभिन्न अनुष्ठान किए जा रहे हैं। एनएच-80 तक सजावट की गई है। कलाकारों के द्वारा भगवती की महिमा पर आधारित भजनों की प्रस्तुति की जा रही है। यह भी पढ़ें- Munger News: बिहुला-विषहरी के दर्शन को पूजा केन्द्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- Purnia New...