लखीसराय, जुलाई 4 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद और प्रखंड मुख्यालय के सूर्यगढ़ा बाजार में दवा समेत अन्य सामानों की बिक्री में दुकानदारों के द्वारा ग्राहकों को रसीद नहीं देने की शिकायत की गई है। कई ग्राहकों के अनुसार दवा की दुकानों से ग्राहकों को रसीद नहीं दी जाती है। पिछले साल ग्राहकों के द्वारा शिकायत करने पर औषधि निरीक्षक ने दवा दुकानदारों को रसीद देने का निर्देश दिया था। इन ग्राहकों ने अभी तक रसीद नहीं देने की शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...