Lakhisarai News: बिना अनुमति गायब हलसी की राजस्व अधिकारी कुसुम कुमारी का वेतन बंद
लखीसराय, सितम्बर 20 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकारी कार्यों में लापरवाही और बिना सूचना के गायब रहने पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने हलसी अंचल की राजस्व अधिकारी कुसुम कुमारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनका वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही उनसे 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। आधिकारिक पत्र के अनुसार, राजस्व अधिकारी कुसुम कुमारी बीते 16 सितंबर 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के अनाधिकृत रूप से अपने दफ्तर से अनुपस्थित चल रही हैं। उनके गायब रहने के कारण अंचल (ब्लॉक) का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहा है और अपने कामों के लिए आने वाले आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: बिना अनुमति गायब रहने पर हलसी सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.