Lakhisarai News: बिना अनुमति गायब रहने पर हलसी सीओ का वेतन बंद, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
लखीसराय, सितम्बर 20 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजस्व और भूमि सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण सरकारी अभियानों के बीच बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के ड्यूटी से गायब रहना हलसी के अंचल अधिकारी संजीव कुमार राय को भारी पड़ गया है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने इसे घोर अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता मानते हुए सीओ के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके साथ ही उनसे तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
अनवर्ती महत्वता समाहर्त्ता कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, हलसी के अंचल अधिकारी संजीव कुमार राय गत 16 सितंबर 2026 से लगातार बिना किसी सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित हैं। अधिकारी के इस तरह गायब रहने से अंचल कार्यालय के रोजमर्रा के कामकाज ठप पड़ गए हैं और दूर-दराज से आने वाले आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.