Lakhisarai News: बिजली के पोल में उतरे करंट से मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम
लखीसराय, सितम्बर 27 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में शनिवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक 58 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बालगुदर निवासी कुंजल पासवान के पुत्र कृष्ण पासवान (58 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, कृष्ण पासवान दिहाड़ी मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे।
घटना का विवरण शाम करीब 3:30 बजे जैसे ही वह अपने गांव की गली में पहुंचे, तेज बारिश के कारण रास्ते में अत्यधिक कीचड़ होने की वजह से अचानक उनका पैर फिसल गया। खुद को गिरने से बचाने के लिए उन्होंने पास में ही स्थित लोहे के एक बिजली के पोल को पकड़ लिया। पोल में पहले से ही बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में वह बुरी तरह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.