लखीसराय, अक्टूबर 15 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। अपनी अद्भुत प्रतिभा और कलात्मक सोच से शहर के पंजाबी मुहल्ला निवासी 10 वर्षीय बाल कलाकार आयुष्मान गुप्ता ने एक बार फिर सभी को अचंभित कर दिया है। महज़ 4 वर्ष की अल्पायु से कला के क्षेत्र में कदम रखने वाले आयुष्मान को इस सफर में पूरे 10 वर्ष हो चुके हैं। उनकी यह अनूठी कला साधना और हुनर आज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। आयुष्मान गुप्ता की कला यात्रा बेहद दिलचस्प रही है। जब वे महज चार वर्ष के थे तब उन्होंने घर में रखे आटे से एक छोटी सी प्रतिमा बनाकर अपनी इस जादुई कला की शुरुआत की थी। इसके बाद कला के प्रति उनका लगाव निरंतर गहराता गया। समय के साथ उन्होंने कभी मिट्टी तो कभी कागज पर रंगों को उकेर कर अपनी रचनात्मकता को नई ऊंचाइयां दीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखी...