Lakhisarai News: बारिश होने से किसानों में खुशी, गर्मी से मिली राहत
लखीसराय, जुलाई 10 -- Lakhisarai News: सूयगढ़ा, निज प्रतिनिधि। मानसूनी बारिश के कारण नगर परिषद तथा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के किसानों में प्रसन्नता देखने को मिली। इन किसानों ने बताया कि शुक्रवार को जमकर वर्षा हुई। इससे धान की बुआई का कार्य होगा। बिचड़े के लिए भी यह फायदेमंद है। खेतों में नमी आ गई है और भदई फसल को लगाने में सुविधा होगी। दूसरी ओर वर्षा के कारण लोगों को गर्मी तथा कड़ी धूप से राहत मिली। पुरानी बाजार में बारिश के कारण कीचड़ होने से यात्रियों को कठिनाई हुई। वहीं प्रखंड कार्यालय के मैदान में जलजमाव हो गया। इसके अलावा तिलकनगर समेत अन्य कई नगर परिषद क्षेत्र के वार्डों में नाला के निर्माण नहीं होने तथा जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी भी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Dumka News: लगातार बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे, रामगढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.