Lakhisarai News: बारिश में यात्रियों के लिए मुसीबत बना लखीसराय रेलवे स्टेशन, न छत की पर्याप्त जगह न शौचालय
लखीसराय, नवम्बर 22 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। मूलभूत यात्री सुविधाओं के अभाव में लखीसराय रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां ट्रेनों का इंतजार करना भी यात्रियों के लिए किसी परेशानी से कम नहीं है। स्थिति यह है कि बारिश होने पर यात्रियों को सिर छिपाने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं मिलती। प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित और व्यवस्थित शेड की कमी के कारण यात्रियों को ओवरब्रिज की सीढ़ियों के नीचे, सीढ़ियों के ऊपर और जहां-तहां शरण लेनी पड़ती है। कई यात्रियों को छाते के सहारे खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। स्टेशन पर यूरिनल और शौचालय की सुविधा नहीं होने से परेशानी और गंभीर हो जाती है। खासकर महिला यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रविवार को हुई बारिश ने स्टेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.