Lakhisarai News: बारिश ने खोली विकास की पोल, आधे से अधिक शहर जलमग्न, सड़कों पर तैर रहा नगर परिषद का दावा
लखीसराय, जुलाई 30 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। आधुनिकता और स्मार्ट शहर के तमाम दावों के बीच जिला मुख्यालय लखीसराय की जमीनी हकीकत आज बारिश की कुछ ही बूंदों में बहती नजर आ रही है। मानसून ने अभी जिले में पूरी तरह से अपनी सक्रियता दिखाई भी नहीं है लेकिन शहर के अधिकांश इलाकों की सूरत पूरी तरह बिगड़ गईं है। हल्की सी बूंदाबांदी और मामूली बारिश ने ही नगर परिषद के नाला सफाई और जलनिकासी के दावों की पूरी तरह हवा निकाल दी है। शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर गलियों तक में पानी भर जाने से आम जनता का दैनिक जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है।
सड़कों पर बना टापू, ईंट पत्थर और ठेले के सहारे कट रहा सफर: शहर में जलभराव की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि स्कूली बच्चो को घरों से सुरक्षित स्कूल तक पहुंचना किसी जंग लड़ने के बराबर हो गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.