Lakhisarai News: बारिश की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, रोपनी की रफ्तार थमी
लखीसराय, जुलाई 15 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में मानसून की सुस्ती अब किसानों के लिए बड़ी चिंता का कारण बनती जा रही है। जुलाई का आधा महीना बीतने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेत सूखे पड़े हैं और धान की खेती पर संकट गहराने लगा है। सामान्य वर्षों में 15 जुलाई तक जिले के अधिकांश इलाकों में धान की रोपनी का काम शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार किसान अभी तक बिचड़ा तैयार करने और उसे बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। खेतों में पानी नहीं जमा होने के कारण रोपनी शुरू नहीं हो सकी है, जिससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। जिले के कई गांवों में किसानों ने समय पर धान का बिचड़ा तो डाल दिया था, लेकिन लगातार बारिश नहीं होने के कारण बिचड़ा सूखने की स्थिति में पहुंच गया। ऐसे में किसान डीजल और बिजली से चलने वाले मोटर पंप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.