लखीसराय, नवम्बर 29 -- बाबा गणिनाथ का पंचम वार्षिक पूजन समारोह Lakhisarai News: बाबा गणिनाथ का पंचम वार्षिक पूजन समारोह धूमधाम से संपन्न, मंदिर के विस्तारीकरण की उठी मांग - नया बाजार बाईपास पुल के नीचे स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 21 कन्याओं को कराया गया महाप्रसाद ग्रहण लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार वार्ड संख्या 17 स्थित बाईपास पुल के नीचे श्रीश्री 108 गणिनाथ सिद्धि विनायक मंदिर परिसर में शनिवार को बाबा गणिनाथ का पंचम वार्षिक पूजन समारोह धूमधाम और भक्तिमय माहौल में राजू गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शहर के विभिन्न मोहल्लों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना...