लखीसराय, अक्टूबर 13 -- बाढ़ राहत राशि के लिए महिलाओं की शिकायत Lakhisarai News: बाढ़ राहत से वंचित साबिकपुर रामटोला के लोग पहुंचे लोक शिकायत कार्यालय - आवेदन देकर राहत राशि दिलाने की मांग, महिलाओं ने कहा- हर बार आश्वासन मिलता है, लेकिन खाते में नहीं आती राशि लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के साबिकपुर रामटोला की दर्जनों महिलाएं बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर सोमवार को जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन देकर बाढ़ राहत राशि दिलाने की मांग की। सुनवाई की उम्मीद में महिलाएं कार्यालय के सामने बैठकर इंतजार करती नजर आईं। महिलाओं का कहना था कि बाढ़ आने के बाद भी उन लोगों को राहत राशि से वंचित कर दिया जाता है। हर बार राहत की मांग को लेकर उन्हें अधिकारियों के ...