Lakhisarai News: बाढ़ के पानी में डूबी साबिकपुर की राह, 15 हजार की आबादी घरों में कैद
लखीसराय, सितम्बर 9 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच-80 के पास विद्यापीठ चौक से कुछ दूरी पर साबिकपुर पंचायत जाने वाली मुख्य सड़क बाढ़ के पानी में डूब जाने से करीब 15 हजार की आबादी के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण इस मार्ग से वाहनों का परिचालन लगभग ठप हो गया है। बाढ़ के पानी ने पंचायत के कई गांवों को चारों ओर से घेर लिया है, जिससे ग्रामीणों की स्थिति टापू जैसी हो गई है। लोगों को अपने घरों में ही कैद होकर रहने को विवश होना पड़ रहा है। साबिकपुर पंचायत के दामोदरपुर, साबिकपुर और सामनडीह गांव के बड़ी संख्या में परिवार बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। इन गांवों तक पहुंचने वाली सड़क पर पानी जमा होने के कारण आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर पानी का बहाव और जलजमाव लगातार परेशान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.