लखीसराय, अक्टूबर 21 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बड़हिया प्रखंड एवं थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी 17 वर्षीय युवक आदित्य कुमार की सड़क हादसे में मंगलवार को मौत हो गई। हादसा नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम बाईपास मोड़ के पास मुर्गी फार्म के समीप हुआ। घटना के बाद युवक का शव झाड़ी में मिला, जबकि उसकी बाइक पानी में गिरी हुई थी। सुबह राहगीरों की नजर पड़ने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, आदित्य कुमार बाइक से बाईपास की ओर जा रहा था। इसी दौरान अशोक धाम बाईपास मोड़ के पास मुर्गी फार्म के समीप उसकी बाइक की एक वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक उछलकर सड़क किनारे झाड़ी में जा गिरा, जबकि उसकी बाइक पानी में गिर गई। रात में घटना होने के कारण किसी को तत्काल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। यह भी ...