लखीसराय, जुलाई 17 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। चानन पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर किए गए छापेमारी अभियान में भलूई गांव के निकट से करीब 40 लीटर महुआ शराब व बाइक पुलिस द्वारा जब्त किया गया, जबकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर किए गए कार्रवाई में पुलिस ने भलूई गांव के निकट से 40 लीटर महुआ शराब व बाइक जब्त किया गया है, जबकि तस्कर फरार हो गया। तस्कर के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...