लखीसराय, जुलाई 15 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। बन्नु बगीचा पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री व चुलाई पर अंकुश लगाने को लेकर चलाए गए धर-पकड़ अभियान में बरारे गांव के निकट से एक करोबारी को 60 लीटर महुआ शराब व बाइक संग गिरफ्तार किया गया। जबकि पीछे बैठे युवक भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने कहा कि गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बरारे निवासी सिकंदर मोदी के पुत्र बीती कुमार के रूप में की गई है। जबकि पीछे बैठे युवक का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...