लखीसराय, अक्टूबर 4 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बायपास रोड स्थित बीएड कॉलेज के समीप रविवार की शाम तेज रफ्तार बाइक ने इवनिंग वॉक कर रहीं तीन महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों महिलाएं घायल हो गईं। वहीं बाइक पर सवार एक युवती भी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। घटना के बाद बाइक चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीरघायलों की पहचान स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय तीनों महिलाएं बायपास रोड पर टहल रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित हो गई और महिलाओं को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। अचानक हुई घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को सड़क से उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया। सद...