लखीसराय, जुलाई 8 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड किऊल बस्ती में बुधवार को वृद्ध सास को बहू के द्वारा मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान किऊल बस्ती निवासी स्व किशन साव की 71 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी के रूप में हुई। पीड़िता ने बेटे के अनुपस्थिति में बहू के द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...