Lakhisarai News: बसों की छत पर बैठकर सफर, हादसे को दे रहे न्योता, नहीं हो रही कार्रवाई
लखीसराय, अगस्त 30 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के सख्त निर्देश के बावजूद सड़कों पर कडी कार्रवाई नहीं होने के कारण लखीसराय शहर और आसपास के इलाकों में यात्री बसों में ओवरलोडिंग का खेल बदस्तूर जारी है। क्षमता से अधिक यात्रियों को बसों में बैठाने के साथ कई बस संचालक यात्रियों को छत पर भी बैठाकर सफर करा रहे हैं। परिवहन नियमों की यह खुलेआम अनदेखी यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती है। बस की छत पर बैठे यात्रियों के साथ किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में वाहन की छत पर बैठकर यात्रा नहीं कराई जाए। इसके बावजूद ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों से शहर आने-जाने वाली कई यात्री बसों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। बसों के अंदर सीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.